विकास दुबे एनकाउंटर - भागने का प्रयास या वर्दी का बदला


सूत्रों से आयी सुचना के मुताबिक मध्य  प्रदेश से कानपूर ले जाते समय एटा के पास पुलिस की गाड़ी पलटने  के बाद अपराधी विकास दुबे ने पुलिस की पिस्टल छीनने के बाद भागने की कोशिश की पुलिस के वार्निग देने पर उसने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी पुलिस की जबाबी कार्यवाही में गोली सीधे विकास दुबे के सीने में लगी और वो मौके पर ही मारा गया। बाद में पुलिस जाँच के लिए उसे हॉस्पिटल लेकर गयी जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।  


परन्तु एक तरफ समर्पण दूसरी तरफ भागने का प्रयास पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। 


पुलिस से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक मध्य  प्रदेश से कानपूर ले जाते समय एटा के पास पुलिस की गाड़ी जिसमे विकास दुबे था वो पलट गयी और सिपाही घायल हो गए उनके घायल होने का फायदा उठाते हुए विकास दुबे ने पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की चेतावनी देने पर और पुलिस के आत्मसपर्मण के लिए कहने पर उसने गोली चलानी शुरू कर दी पुलिस ने स्वयं को बचाने के लिए गोली चलायी जो विकास दुबे को लगी और वो मौके पर ही ढेर हो गया।  


परन्तु एक तरफ विकास दुबे के जानबूझ कर महाकाल मंदिर के सामने चिल्ला चिल्लाकर सबको बताना की मै विकास दुबे हूँ और आत्मसमर्पण करना।  हलाकि बाद में पुलिस ने बयान दिया की उसने समर्पण नहीं किया था हमने पहचाना था।  


समाजवादी पार्टी से श्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है की ये कार नहीं पलटी सरकार पलटने से बचाई गयी है।